धनबाद। इंडिया गठबंधन के धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजय बनाने के लिएं बेरमो के विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह चिरकुंडा बाजार के कांग्रेस पार्टी के पुराने कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओं से मिले साथ में गठबंधन दल के नेताओं से भी मिले जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के पुराने नेता मुरली पुरी स्थानीय झामुमो के नेता गण राजद के घमंडी यादव भोला पांडे और सैकड़ो कार्यकर्ताओं से मिले।
अनूप सिंह ने धनबाद लोकसभा से अनुपमा सिंह को हाथ का बटन दबाने और भाजपा के तानाशाही से छुटकारा दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने केलिए यह चुनाव अहम है।
