भूली। धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के जीत के लिए जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी भूली नगर अध्यक्ष रौशन कुमार उर्फ मिंटू के नेतृत्व में भूली के आजाद नगर बाल्मिकी नगर में जन संपर्क अभियान चला।
रौशन कुमार उर्फ मिंटू ने कहा कि संविधान बचाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करें। यह चुनाव संविधान को बचाने और पूंजीपतियों को देश की संपत्ति बेचने के बीच का चुनाव है।
जिला मंत्री गंगा बाल्मिकी ने कहा कि धनबाद से अनुपमा सिंह की बड़ी जीत दर्ज होगी। जनता भाजपा के झूठे वादों और जुमलो से त्राहिमाम कर रही है। भाजपा के पास जनता हित का कोई मुद्दा नहीं है। मंहगाई, बेरोजगारी पर बोलने केलिए भाजपा के पास कोई शब्द नहीं है। जनता इस बार कांग्रेस के न्याय के साथ खड़ी है।
एस सी एस टी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि भूली क्षेत्र से कांग्रेस लीड करेगी और इसके लिए एक एक वोटर को जगाने और कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराने का अभियान चल रहा है। इस बार धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का विजय होना जनता ने खुद तय कर लिया है।
