नारी न्याय को लेकर महिलाओं को जागरूक करें – गुंजन सिंह

Local

अनुपमा सिंह के जीत में महिला कांग्रेस निभायेगी महती भूमिका – सीता राणा

धनबाद। धनबाद लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में प्रचार प्रसार और महिला कांग्रेस की भूमिका को लेकर रविवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह धनबाद पहुंची।
प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह का धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।


प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह , प्रदेश महासचिव रीता सिंह ने धनबाद जिला अध्यक्ष सीता राणा और बोकारो जिलाध्यक्ष अजंता सावन के साथ धनबाद जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और प्रखंड नगर अध्यक्ष के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
गुंजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय में से नारी न्याय को लेकर महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक करना है और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जीत दिलानी है। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि भाजपा सरकार में नारी सुरक्षित नही है । नारी का सम्मान सुरक्षित नही है। भाजपा ने वैसे लोगों का पनाह दी और सुरक्षा कवच की तरह रक्षा कर रहे हैं जो नारी का अपमान किया । नारी के सम्मान के साथ खेला। वैसे रेवन्ना भूषण जैसे लोगों को भाजपा बचाने में लगी हुई है। महिलाओं के सम्मान रक्षा स्वाभिमान के लिए कांग्रेस पार्टी को जिताना होगा।


वहीं धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की जीत में महिला कांग्रेस की महती भूमिका होगी। महिला कांग्रेस की एक एक कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस केलिए वोट की अपील करेगी।
बैठक में महासचिव रूबी खातून, जिला सचिव सह सिंदरी विधानसभा प्रभारी हेमंती जायसवाल, धनबाद नगर अध्यक्ष पुनम देवी, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी, केंदुआ नगर अध्यक्ष रिंकू कुमारी, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता निषाद, नूतन विश्वकर्मा, देवती देवी, झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह, हुस्ना बानो, शाहिना बानो, मुस्कान सिंह, बिंदु देवी, कलावती देवी, आमना खातून, शकीला खातून आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *