सिंदरी। धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन का कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट अपील को लेकर जिला महासचिव रूबी खातून के नेतृत्व में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के तुमादाहा में जन संपर्क अभियान चलाया गया। जिसमे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, प्रदेश महासचिव रीता सिंह, बोकारो महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अजंता सावन, धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा शामिल हुई।
गुंजन सिंह ने महिलाओं से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट करने की अपील की। गुंजन सिंह ने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नही करती। भाजपा और उसके समर्थक सांसदों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। भाजपा से बहन बेटियों को बचाना है। कांग्रेस को वोट देकर अनुपमा सिंह को जिताइए। धनबाद का विकार होगा।
सीता राणा ने भी महिलाओं को सशक्त करने के लिए कांग्रेस के नारी न्याय को लेकर जागरूक किया।
रूबी खातून ने कहा कि धनबाद से अनुपमा सिंह भारी मतों से विजई होंगी। महिला कांग्रेस गांव गांव घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए वोट मांगेगी।
मौके पर हेमंती जयसवाल, पुनम देवी, बिंदु देवी, कलावती देवी मौजूद थी।
