देशभर में महिलाओं का सम्मान बचाना है तो भाजपा को हटाना होगा – गुंजन सिंह

Local

हेमंती जयसवाल के नेतृत्व में चला महिला कांग्रेस का तूफानी दौरा

सिंदरी। धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन का कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट अपील को लेकर जिला सचिव सह सिंदरी विधानसभा प्रभारी हेमंती जयसवाल के नेतृत्व में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के भितिया पंचायत के मस्जिद पट्टी, खेतटांड़ में तूफानी दौरा किया। जिसमे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, प्रदेश महासचिव रीता सिंह, बोकारो महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अजंता सावन, धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा विशेष रूप से शामिल हुई।
गुंजन सिंह ने महिलाओं से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट करने की अपील की। गुंजन सिंह ने कहा कि देशभर में महिलाओं का सम्मान बचाना है तो भाजपा को हटाना होगा। भाजपा के सांसद और भाजपा के समर्थित पार्टी के सांसद महिलाओं के उत्पीड़न में लिप्त हैं और भाजपा की मोदी सरकार इनलोगों को बचाने में लगी है। भाजपा के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी पर ही चार दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शिक्षित और बेदाग प्रत्याशी है। अनुपमा सिंह के जितने पर महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा।
सीता राणा ने भी महिलाओं को सशक्त करने के लिए कांग्रेस के नारी न्याय को लेकर जागरूक किया। और अनुपमा सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की।
हेमंती जयसवाल ने कहा कि धनबाद से अनुपमा सिंह भारी मतों से विजई होंगी। महिला कांग्रेस गांव गांव घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए वोट मांगेगी। ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा ने कोई विकास का काम नही किया। भाजपा का विकास झूठा निकला यह सिर्फ एक जुमला था। इस बार कांग्रेस की जीत होगी। जनता आशीर्वाद और समर्थन दे धनबाद का संपूर्ण विकास होगा।
मौके पर रूबी खातून, पुनम देवी, बिंदु देवी, कलावती देवी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *