अनुपमा सिंह का तूफानी दौरा
धनबाद / सिंदरी। धनबाद लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का तूफानी दौरा चला। अनुपमा सिंह अपने दौरा के क्रम में सिंदरी के बलियापुर कॉलोनी फेज वन पहुंची। अनुपमा सिंह लोगों से मिली और आशीर्वाद मांगा। मौके पर अनुपमा सिंह ने कहा कि धनबाद को अपराधी से बचाने की जरूरत है। जिस व्यक्ति पर पचास अपराधिक मामले दर्ज हो। अगर वह धनबाद का नेतृत्व करेगा तो पूरे धनबाद का माहौल खराब होगा। अपराधिक घटनाएं बढ़ेगी। व्यापार करना या आम जीवन यापन को भी प्रभावित करेगा। इसलिए कांग्रेस का साथ दीजिए।
महिला कांग्रेस की बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता निषाद ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत जनता के आशीर्वाद से तय है। जनता के बीच जाने और आशीर्वाद मांगने का दौर अभी आगे भी चलेगा। महिला कांग्रेस की सदस्य इस अभियान को घर घर लेकर जाएगी।
