शिक्षित प्रत्याशी से धनबाद का विकास संभव – सीता राणा

Local


धनबाद। इंडिया गठबंधन से धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जीत दिलाने के लिए धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने निरसा विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा किया।
सीता राणा श्यामपुर पंचायत, थापर नगर पंचायत, भुरकुंडा पंचायत पाथर कुंआ पंचायत में सघन जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों के साथ युवा वोटरों से मुलाकात की और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए वोट मांगा।
सीता राणा मौके पर कहा कि धनबाद का विकास एक शिक्षित प्रतिनिधि ही कर सकता है। कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह शिक्षित और कुशल नेतृत्व की क्षमता रखती है। अनुपमा सिंह के नेतृत्व में धनबाद का विकास तेजी से होगा। धनबाद के व्यापारियों को जहां सुरक्षित माहौल मिलेगा वही महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ सशक्तिकरण का कार्य होगा। युवाओं को सुरक्षित रोजगार मिलेगा। धनबाद के किसानों को फसल का उचित दाम मिलेगा।
सीता राणा ने कहा कि धनबाद का विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए अनुपमा सिंह को वोट कीजिए और भारी मतों से विजई बनाएं।


महिला कांग्रेस की सदस्यों ने बाउरी टोला, मांझी टोला में घर घर जाकर महिलाओं से मिलकर प्रचार किया। कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय के बारे बताया।
मौके पर रूबी खातून, हेमंती जयसवाल, शाहिना बानो, बिंदु देवी, मीना प्रजापति, मुस्कान खातून, प्रमिला सिंह, सविता बाउरी, सोनी कुमारी, राजमुनी देवी, बबीता देवी, अनिता कुमारी, बेइजंती देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *