धनबाद। बिहार राज्य पूर्णिया लोकसभा के प्रत्याशी पप्पू यादव सोमवार को धनबाद पहुंच कर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। इसी दौरान कांग्रेस नेता सुंदर यादव के आवास पर विश्राम किया। कांग्रेस के धनबाद जिला महामंत्री गंगा वाल्मीकि ओबीसी सेल के भूली नगर अध्यक्ष अरुण मंडल , एससी सेल के भूली नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने पप्पू यादव से मुलाकात कर चर्चा की।

अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि धनबाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की बड़ी जीत को लेकर पप्पू यादव जी से चर्चा हुई। पप्पू यादव जी के सानिध्य और दिशा निर्देश पर कार्य करने और क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने को लेकर टिप्स मिला। अनुपमा सिंह जी का धनबाद लोकसभा से बड़ी जीत होगी। एक एक कार्यकर्ता घर घर जाकर वोट अपील कर रहा है। भूली क्षेत्र में भी कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।