झरिया। धनबाद नगर निगम के वार्ड 36 में चिनकथा में झरिया प्रखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए जन संपर्क अभियान चलाया।
गीता सिंह ने महिलाओं को कांग्रेस के नारी न्याय को लेकर जागरूक किया ।
मौके पर गीता सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने को लेकर कांग्रेस पार्टी नारी न्याय के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दे रही है। कांग्रेस पार्टी ही महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दे सकती है।
गीता सिंह ने कहा कि अनुपमा सिंह साफ छवि की प्रत्याशी हैं। अनुपमा सिंह को वोट देकर झरिया धनबाद का असली में विकास होगा।
मौके पर मुस्कान सिंह, आसमा खातून, मीना देवी, रुना देवी, खुशबू कुमारी, रोहनी कुमारी, किरण देवी, मंजू देवी, सुनीता कुमारी, सबिता कुमारी आदि मौजूद थी।
