महिला कांग्रेस ने किया तूफानी दौरा अनुपमा सिंह के लिए मांगा वोट

Local

भाजपा ने दिया अपराधी को टिकट कांग्रेस ने दिया शिक्षित महिला – सीता राणा

धनबाद। धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में तूफानी दौरा किया गया। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सीता राणा ने झरिया, जमाडोवा, मोहन बनी न्यू कॉलोनी, भागा चार नंबर, पिरकु बांध पटियाडीह, बरारी क्षेत्र में सघन जन संपर्क अभियान चलाया।


सीता राणा ने लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से अवगत कराया और कांग्रेस के पांच न्याय पच्चिद गारंटी बताया और अनुपमा सिंह के पक्ष में हाथ छाप पर वोट देने की अपील की।
सीता राणा ने मौके पर कहा कि धनबाद को अपराध का अड्डा बनने से रोकना होगा। भाजपा ने एक ऐसा प्रत्याशी मैदान में दिया जिसपर पचास मामले दर्ज हैं। अगर भाजपा धनबाद में जीतेगी तो धनबाद अपराधियों का गढ़ बन जायेगा। जिसका खामियाजा धनबाद के लोगों के साथ यहां के व्यापार पर पड़ेगा। कांग्रेस ने साफ छवि और शिक्षित महिला को प्रत्याशी बनाया है। अनुपमा सिंह के जितने से धनबाद का विकास होगा। महिला सशक्तिकरण को नया बल मिलेगा।

मौके पर रूबी खातून, हेमन्ती जयसवाल, गीता सिंह, मुस्कान सिंह, आसमा खातून , बिंदु देवी, मुस्कान खातून, मीना प्रजापति, पिंकी देवी, शाहिना बानो, हुस्ना बानो, अफरोज खातून आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *