अनुपमा सिंह शिक्षित प्रत्याशी धनबाद का करेंगी विकास – गीता सिंह

Local

झरिया। धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में झरिया के पिरकु बांध पटियाडीह में जन संपर्क अभियान चलाया गया। लोगों के बीच अनुपमा सिंह को वोट देने के लिए जागरूक किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से अवगत कराया और कांग्रेस के पांच न्याय पच्चिद गारंटी बताया और अनुपमा सिंह के पक्ष में हाथ छाप पर वोट देने की अपील की। सीता राणा ने मौके पर कहा कि धनबाद को अपराध का अड्डा बनने से रोकना होगा। भाजपा ने एक ऐसा प्रत्याशी मैदान में दिया जिसपर पचास मामले दर्ज हैं। अगर भाजपा धनबाद में जीतेगी तो धनबाद अपराधियों का गढ़ बन जायेगा। जिसका खामियाजा धनबाद के लोगों के साथ यहां के व्यापार पर पड़ेगा।
झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने साफ छवि और शिक्षित महिला को प्रत्याशी बनाया है। अनुपमा सिंह के जितने से धनबाद का विकास होगा। झरिया क्षेत्र में पानी की मूल समस्या है । अगर अनुपमा सिंह विजई होती है तो सबसे पहले पानी की समस्या का समाधान होगा।
मौके पर रूबी खातून, हेमन्ती जयसवाल, मुस्कान सिंह, आसमा खातून , बिंदु देवी, मुस्कान खातून, मीना प्रजापति, पिंकी देवी, शाहिना बानो, हुस्ना बानो, अफरोज खातून आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *