भूली। भूली डी ब्लॉक स्थित स्वामी विवेकानन्द जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 161 वी जयंती मनाया गया। स्वामी विवेकानन्द समिति सह सद्भावना एनजीओ के सचिव रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने इस अवसर पर कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने अपने विचारों से पूरे विश्व को प्रभावित किया। और अपने अध्यात्म और दर्शन से मानव जीवन को सफल बनाने का मंत्र दिया। आज स्वामी विवेकानन्द जी के जयंती अवसर को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवाओं को अध्यात्म और ब्रह्मचर्य का अनुशरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में आगे आना चाहिए।
रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि युवाओं को सिर्फ शिक्षा से ही सफलता प्राप्त करने की नही सोचना चाहिए इसके साथ शारीरिक और मानसिक शक्ति के साथ देखना चाहिए। जिस राष्ट्र का युवा मानसिक और शारीरिक रूप से सबल होता है इस राष्ट्र का विकास होता है।
