अनुपमा सिंह के भूली दौरा को लेकर बनी रणनीति

Local

अनुपमा सिंह का होगा भव्य स्वागत

भूली। भूली बी ब्लॉक विवाह भवन में कांग्रेस पार्टी और समर्थित डालो की बैठक नील कांत नंदन सिन्हा के अध्यक्षता में बैठक किया गया। जिसमे गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के भूली दौरा को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को मुख्य रूप से पेट्रोलियम एसोसियेशन के अध्यक्ष सह जिप सदस्य अशोक सिंह, पूर्व भूली नगर अध्यक्ष वरिष्ट कांग्रेस नेता आर के झा, अरविंद सूंघने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश यादव ने किया।
बैठक में अनुपमा सिंह के भूली दौरा को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। सभी ने अनुपमा सिंह के दौरा को एतिहासिक बनाने पर कार्य करने और जन संपर्क करने पर सहमति जताई।


बैठक में योगेंद्र सिंह योगी, मिंटू खान, गंगा बाल्मिकी, रौशन कुमार उर्फ मिंटू, अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, अरुण कुमार मंडल, सतेंद्र सिंह, ब्रजेश सिंह, मनोज सिंह, सुनील पासवान, सुनील सिंह, राहुल सिंह, सतेंद्र सिंह, चंदन यादव, मिथलेश सिंह, राजेश कुमार सिंह, सिंटू सागर, अजीत कुमार राणा, प्रेम निषाद, नौशाद खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। संचालन दिनेश यादव ने किया।

नाराजगी उजागर
कांग्रेस के इस बैठक में नाराजगी भी उजागर हो गई। पार्टी प्रोटोकॉल और बैठक में तथ्यों को लेकर भूली नगर अध्यक्ष रौशन कुमार उर्फ मिंटू बैठक के बीच से ही चले गए। वहीं जिला मंत्री सह प्रभारी गंगा बाल्मिकी ने भी कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य को लेकर बीच बैठक से चले गए। चर्चा है कि कांग्रेस आपस में ही तालमेल नहीं बैठा पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *