महिला सशक्तिकरण के लिए अनुपमा सिंह को करें वोट – रूबी खातून

Local

झरिया। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव रूबी खातून के नेतृत्व में बरौरा , भौंरा क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चलाया गया।
जन संपर्क अभियान में लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय पच्चीस गारंटी को लेकर जागरूक किया गया।
मौके पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने महिलाओं को कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अनुपमा सिंह साफ छवि और शिक्षित महिला प्रत्याशी हैं। अनुपमा सिंह के नेतृत्व में स्थानीय जन समस्या का समाधान बेहतर से होगा।
जिला महासचिव रूबी खातून ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए अनुपमा सिंह को वोट कीजिए। धनबाद लोकसभा में वैसे प्रत्याशी भी हैं जिस पर महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ। चार दर्जन आपराधिक मामला दर्ज है। कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह बेदाग छवि की प्रत्याशी हैं। अनुपमा सिंह के सानिध्य में महिलाओं का मान सम्मान बढ़ेगा।


जन संपर्क अभियान के दौरान जिला सचिव हेमंती जयसवाल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान कांग्रेस पार्टी और धनबाद लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ही कर सकती है। भाजपा बृजभूषण और रेवन्ना जैसे लोगों को संरक्षण देती है जो महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं। समाज में बेटी बहु को सुरक्षित माहौल देना है तो शिक्षित मजबूत महिला अनुपमा सिंह को वोट देकर विजई बनाने का काम करें।
मौके पर झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह, मुस्कान खातून, बिंदु देवी, मुस्कान सिंह, आसमा खातून आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *