धनबाद/ झरिया। इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह झरिया के बस्ताकोला के माइंस रेस्क्यू मैदान में झरिया के विधायिका पूर्णिमा सिंह के साथ एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि जो आस्था और विश्वास आप मुझ पर रखते हैं उसी विश्वास के साथ अनुपमा सिंह को हाथ का बटन दवा कर विजई बनाए। झरिया के लोगों ने जो भरोसा जताया है उसी भरोसा से झरिया और धनबाद का विकास होगा। जनता का काम मजबूरी में नही बल्कि सम्मान जनक रूप से किया जायेगा।
अनुपमा सिंह ने झरिया के लोगों का आभार जताया और कहा कि आपका आशीर्वाद रहा तो धनबाद से डंडा का शासन नही बल्कि प्रेम का शासन होगा। धनबाद को यह तय करना है कि एक आपराधिक छवि को चुनकर अपराध बढ़ाना है क्षेत्र में अशांति लाना है या शांति को पसंद कर अपने बच्चो का भविष्य सुरक्षित करना है।

मौके पर ए के झा आर के पाठक केडी पांडे एसके जमा संतोष महतो आदि ने भी जन सभा को संबोधित करते हुए अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसभा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।