अनुपमा सिंह से भ्रष्टाचारी परेशान – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने शुक्रवार को धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी और केंदुआ नगर अध्यक्ष रिंकू कुमारी के साथ धनसार, न्यू दिल्ली, घंसाडीह, क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चला कर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए वोट मांगा।
मौके पर कांग्रेस के पांच न्याय पच्चीस गारंटी को लेकर लोगों को बताया और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को हाथ छाप पर बटन दबाने की अपील की।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि धनबाद लोकसभा में अनुपमा सिंह के कांग्रेस प्रत्याशी बनने और जीत देखते हुए भ्रष्टाचारियों को पर में दर्द होने लगा है। जबान लड़खड़ाने लगी है। इस बार जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है और जनता की अदालत में भयादोहन करने वाले मुंह के बल गिरेगा।
मौके पर जानकी देवी, रिंकू कुमारी, पुनम कुमारी, बिंदु देवी, असगरी खातून, पिंकी देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *