ढुल्लू महतो ने भूली में किया तूफानी दौरा

Local

भूली। धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने शुक्रवार को भूली के विभिन्न क्षेत्रों में तूफानी दौरा किया। मुकेश लाल यादव अपने सैकड़ों समर्थको के साथ ढुल्लू महतो के दौरा का स्वागत किया।

झारखंड मोड़ में बाबू जगजीवन राम के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा की शुरुवात की। उसके बाद सी ब्लॉक दुर्गा मंदिर में आशीर्वाद लिया और जन सभा को संबोधित किया। अटल स्मृति पार्क में युवा मोर्चा द्वारा चौपाल के आयोजन में शामिल हुए और अटल बिहारी वाजपेई के आदमकाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजयुमो भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान के नेतृत्व में चौपाल का कार्यक्रम किया गया। जिसमे विधायक ने चाय पिला कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

जिसके बाद भुइयां पट्टी होते हुए अम्बेडकर चौक पहुंचे। जहां बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जन सभा को संबोधित किया। आंबेडकर चौक से शक्ति मार्केट होते हुए स्वामी विवेकानन्द चौक डी ब्लॉक में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और फिर मुंडा पट्टी होकर सेक्टर सात स्थित दुर्गा मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जिसके बाद ढुल्लू महतो डी ब्लॉक सेक्टर एक में प्रद्दुमन सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां स्व प्रद्दुमान सिंह के पुत्र मानव अधिकार प्रोटेक्शन के धनबाद जिला सचिव संजय सिंह ने अंगवत्र और तलवार भेंट कर अग्रिम जीत की बढ़ाई दी। जिसके बाद ढुल्लू महतो आम बगान हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लिया और ए ब्लॉक बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद ढुल्लू महतो खेरकबाद, श्याम नगर, आजाद नगर का भ्रमण करते हुए भूली बस्ती में एक जनसभा को संबोधित किया।


इस दौरान ढुल्लू महतो ने मोदी जी के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील किया।
पुरे कार्यक्रम में मुकेश लाल यादव, प्रियंका रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा, सुमन सिंह, रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, इंद्रकांत झा, डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा, ललन मिश्रा, सूरज कुमार पासवान, रजनीश तिवारी, नीलू झा, लड्डू सिंह, पंकज सिंह, ओम प्रकाश झा, अमलेश सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *