धनबाद। धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह के जीत को लेकर जनता के बीच जाकर वोट मांगने के अभियान शनिवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क अभियान के तहत महिलाओं से बात की और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट देने की अपील की।
धनबाद विधानसभा के कुस्तौत क्षेत्र में केंदूआ नगर अध्यक्ष रिंकू कुमारी और पुटकी क्षेत्र में धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह, जिलाध्यक्ष सीता राणा और जिला महासचिव रूबी खातून मौजूद रही।

मौके पर गुंजन सिंह ने कहा महिलाओं को अपनी शक्ति का प्रयोग देशहित के लिए करना होगा। भाजपा सरकार mr महिलाओं का शोषण करने वालों को संरक्षण दिया गया। यह महिलाओं का अपमान है । भाजपा सरकार में बहु बेटी कोई सुरक्षित नही है। इसलिए महिलाओं का सम्मान बचाने के लिए कांग्रेस को सरकार में लाना होगा और उसके लिए 25 मई को धनबाद लोकसभा सीट से अनुपमा सिंह को वोट देकर विजई बनाना होगा।
गुंजन सिंह ने भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दो मुख्यमंत्री को जानबूझ कर फंसाया गया। जिसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिली मगर हेमंत सोरेन को जमानत नही मिला। भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है और भाजपा कभी गरीब मजदूरों पिछड़ों का भला नहीं चाहती है।

मौके पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि भाजपा बृजभूषण और रेवन्ना जैसे सांसदों को बचाने का काम किया जो महिलाओं के साथ गलत किया। भाजपा सरकार महिलाओं को कभी सम्मान नही दे सकती, युवाओं को कभी रोजगार नहीं दे सकती धन बल के सहारे सत्ता पर कब्जा कर तानाशाही कर रही है। इसे रोकने की जरूरत है ताकि समाज में महिलाओं का सम्मान हो सके युवकों को रोजगार मिल सके, बुजुर्गों को अधिकार मिल सके। धनबाद लोकसभा से कांग्रेस ने अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाया यह महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है अब हमारा कर्तव्य बनता है कि अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजई बनाना है।
मौके पर झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह, बिंदु देवी, हुस्ना बानो सहित दर्जनों महिला शामिल थी।