भूली। भूली के विभिन्न क्षेत्रों में धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए एस सी विभाग के जिलाध्यक्ष राजू दास ने जन संपर्क अभियान में भाग लिया। जन संपर्क अभियान का नेतृत्व एस सी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने किया। भूली के गजब चौक, बाल्मिकी नगर, आंबेडकर नगर, आजाद नगर ऊपर पट्टी में लोगों से मिलकर अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की।

मौके पर राजू दास ने कहा कि जनता को भ्रमित कर सत्ता में आई भाजपा का विदाई अब तय है। भाजपा सरकार गरीब, दलित, पिछड़ा विरोधी है। विकास के नाम पर जनता को पांच किलो अनाज के लाइन mr लगाने वाली सरकार की विदाई अब तय हो गई है। भाजपा के झूठ को जनता समझ रही है और कांग्रेस के पांच न्याय पच्चीस गारंटी पर भरोसा जता रही है।

अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि भूली क्षेत्र में जन संपर्क अभियान में जिलाध्यक्ष राजू दास मुख्य रूप से उपस्थित हुए। वहीं जिला महामंत्री गंगा बाल्मिकी के साथ ओ बी सी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल शामिल थे। धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को समर्थन मिल रहा है। अनुपमा सिंह की जीत पक्की है। हमलोग इस जीत के लकीर को और लंबा करने में लगे हुए हैं। जन संपर्क अभियान में घरेलू महिलाएं, युवा साथी के साथ परिवार के बुजुर्गों से मिलकर वोट की अपील कर रहे। दुकानदार भाइयों से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया गया।
