भाजपा में दम है तो नोटबंदी जीएसटी पर वोट मांगे – विजय झा
भूली। भूली के झारखंड मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने जन सभा को सम्बोधित किया।
सरयू राय ने झारखंड मोड़ स्थित बाबू जगजीवन राम के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद जन सभा को सम्बोधित किया।
सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने जिस प्रत्याशी को धनबाद की जनता पर थोपा है उसके चरित्र से धनबाद वासी ही नही भाजपा के लोग भी छुब्ध है। धनबाद की जनता चरित्र का अवलोकन कर मतदान करें। कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह शिक्षित प्रत्याशी हैं। अनुपमा सिंह को वोट करें और धनबाद को अपराध का गढ़ बनने से बचाएं।
बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को अपने विकास की योजना पर भरोसा है तो भाजपा अपने योजना नोटबंदी और जीएसटी जैसी योजना पर वोट मांगे। लेकिन भाजपा में दम नहीं है क्योंकि ये योजनाएं गरीब विरोधी है। भाजपा विकास के जगह पाकिस्तान मुसलमान मंदिर जैसे विषयों पर वोट मांग रही है। भाजपा का विकास से कोई वास्ता नहीं है। विजय झा ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट करने की अपील की।
जन सभा को अरविंद सिंह, नील कांत नंदन सिन्हा, सरयू सिंह, गंगा बाल्मिकी आदि ने संबोधित किया।
जन सभा की अध्यक्षता प्रमोद पासवान ने किया।
मौके पर मुख्य रूप से मनोज सिंह, अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, अरुण मंडल, राजेश सिंह, मिथलेश सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, गजेंद्र सिंह, राहुल सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।