धनबाद। धनबाद लोकसभा से महागठबंधन प्रत्याशी कांग्रेस की अनुपमा सिंह के पक्ष में शनिवार को महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह धनबाद में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर में प्रखंड अध्यक्ष सुनीता निषाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित किया।
गुंजन सिंह ने महिलाओं से अनुपमा सिंह को वोट करने की अपील की।
धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि अनुपमा सिंह के नेतृत्व में धनबाद का विकास होगा। महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।
सीता राणा ने बताया कि जन संपर्क अभियान में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह, सुनीता निषाद के साथ बिंदु देवी, हुस्ना बानो के साथ जिला महासचिव रूबी खातून शामिल थी। कार्यक्रम मृहिलाओं से भाजपा सरकार की नाकामी और महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा को लेकर कांग्रेस की पांच न्याय पच्चीस गारंटी को लेकर बताया गया। धनबाद से अनुपमा सिंह की जीत पक्की है। महिला कांग्रेस अपने अभियान से इस जीत के फासले को और बड़ी कर देगी।
