@ विजय कुमार
भूली। भूली में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने दो जन सभा को संबोधित किया। एस सी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने बताया कि सरयू राय और विजय झा ने अनुपमा सिंह के लिए जनता से वोट मांगा।
अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि सरयू राय ने भाजपा प्रत्याशी को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि जिसका चरित्र ठीक नही वह जनता का कभी भला नही कर सकता है। इस लिए कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी साफ छवि की प्रत्याशी हैं। अनुपमा सिंह को वोट देकर धनबाद को जंगलराज और दबंगता से मुक्त करना होगा।
सरयू राय ने जगजीवन राम के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के जनसभा को संबोधित किया। झारखंड मोड़ के साथ डी ब्लॉक सोमवारी हटिया मैदान में जन सभा को संबोधित किया।
झारखंड मोड़ में आयोजित जनसभा की अध्यक्षता प्रमोद पासवान ने किया।