भूली। धनबाद लोकसभा में महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए घर घर वोट की अपील की जा रही है। एस सी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में घर घर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए पर्चा बांट कर समर्थन मांग रहे हैं।
अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने आजाद नगर में जन संपर्क अभियान के दौरान कहा कि धनबाद लोकसभा सीट से शिक्षित प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए स्थानीय लोगों में भी उत्साह दिख रहा है। लोगों में भाजपा सरकार के झूठे वादे और जुमलो को समझ रहे हैं। भाजपा ने एक ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया जिसे भाजपा के कार्यकर्ता भी पचा नहीं पा रहे तो जनता की बात ही दूर है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। धनबाद का विकास अनुपमा सिंह के नेतृत्व में होगा। इस बात पर जनता भी अपनी सहमति जता रही है।

हमारा उद्देश्य एक एक घर के हर एक सदस्य तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाना और अनुपमा सिंह के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं।
अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया जन संपर्क अभियान में धनबाद जिला मंत्री गंगा बाल्मिकी और ओबीसी भूली नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने सहयोग किया।
