पांच किलो अनाज में उलझा कर मोदी ने देश बेच दिया – गुंजन सिंह

Local

महिला कांग्रेस के नेतृत्व में अनुपमा सिंह के लिए मांगा वोट

धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में धनबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए वोट की मांग को लेकर जन संपर्क अभियान और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह और प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह शामिल हुई।
धनबाद लोकसभा के झरिया विधानसभा अंतर्गत चासनाला, बरोरा एक नंबर, भौंरा, हनुमानगढ़ी में जन संपर्क कर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से लोगों को जोड़ा गया और अनुपमा सिंह के लिए वोट अपील की गई।


मौके पर गुंजन सिंह ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार गरीबों पिछड़ों दलितों वंचितों को पांच किलो अनाज में उलझा कर अपने कुछ दोस्तो में देश की संपत्ति बेच दी। मोदी सरकार ने जितना कर्ज दस साल में लिया उतना तो पूर्व की साठ सालों में सरकार नही ली थी। भाजपा का दोहरा चरित्र सिर्फ यहीं नहीं रुका बल्कि महिलाओं को सम्मान देने की बात कह कर सत्ता में आई मोदी सरकार बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को संरक्षण देने का कार्य किया। अब समय आ गया है कि हम सभी वोट की तागत से इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है।
गुंजन सिंह ने धनबाद में विकास को लेकर कहा कि भाजपा ने धनबाद वासियों को धोखा दिया है एम्स अस्पताल, एयरपोर्ट , रेल को लेकर भाजपा ने झूठ फैलाया। इसलिए अब धनबाद की जनता वोट से जवाब दे और कांग्रेस की शिक्षित प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट करे।


मौके पर सीता राणा ने कहा कि धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनता खड़ी हो रही है। भाजपा के झूठ को जनता समझ रही है और झांसा में नही आने वाली। धनबाद का विकास कांग्रेस और प्रत्याशी अनुपमा सिंह के नेतृत्व में होगा। धनबाद से अनुपमा सिंह भारी मतों से विजई होंगी और उसमे महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है।
मौके पर जिला महासचिव रूबी खातून, जिला सचिव हेमंती जयसवाल, बिंदु देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *