अनुपमा सिंह के लिए गीता सिंह ने मांगा वोट

Local

झरिया। धनबाद लोकसभा की झरिया विधानसभा क्षेत्र के जोड़ा पोखर mr झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए वोट मांगा।
गीता सिंह ने सघन जन संपर्क अभियान चला कर अनुपमा सिंह के लिए वोट मांगा।
गीता सिंह ने मौके पर कहा कि धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के जीत के लिए जनता उत्साहित है। भाजपा के प्रतिनिधियों ने धनबाद को सामाजिक न्याय से दूर रखा। पानी बिजली स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा है लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। भाजपा ने योजना के नाम पर गरीबों, पिछड़ों को ठगने का काम किया है।
गीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस की पांच न्याय पच्चीस गारंटी के माध्यम से गरीबों पिछड़ों दलितों वंचितों को उसका अधिकार देने वाली है।
गीता सिंह द्वारा चलाए जा रहे जन संपर्क अभियान में मुस्कान सिंह, आसमा खातून, सिंहासनी सिंह, अरजो बानो, लाछो देवी, मंजू देवी आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *