भूली। भूली में धनबाद लोकसभा के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए भूली नगर अध्यक्ष रौशन कुमार उर्फ मिंटू ने भूली के विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाकर अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट डालने की रणनीति पर जन संपर्क किया। जन संपर्क अभियान में झारखंड प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजेंद सिंह शामिल हुए।
रौशन कुमार उर्फ मिंटू ने बताया कि भूली के विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चला कर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की गई। इस दौरान वरिष्ट कांग्रेस जन से मुलाकात कर जीत की रणनीति पर चर्चा।किया गया। और जन संपर्क अभियान को सघन करने को लेकर रणनीति बनाया गया।
