चूड़ियों का हिसाब लेने वाला धनबाद में अपराध का स्वयं ठेकेदार – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद लोकसभा में महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने जन संपर्क अभियान चलाया और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए वोट करने की अपील की। धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी के नेतृत्व में पुटकी, श्रीनगर, सेंद्रा एरिया ऑफिस, अलगाड़िया पंचायत में जन संपर्क अभियान चलाया गया।
सीता राणा ने मौके पर महिलाओं से बात की और स्थानीय समस्या के समाधान को लेकर आश्वस्त किया कि कांग्रेस की सरकार में आते ही प्राथमिकता से क्षेत्र की मूल समस्या का समाधान किया जायेगा।


सीता राणा ने भाजपा प्रत्याशी पर हमला करते हुए कहा कि आज भाजपा चूड़ी का हिसाब मांग रहे। भाजपा प्रत्याशी को उस चूड़ी का भी हिसाब लेना चाहिए जब चार सौ रुपए के गैस सिलेंडर पर प्रधानमंत्री को भेजा गया। आज गैस सिलेंडर नो सौ से ज्यादा है। आज कांग्रेस उसके सानिध्य में काम कर रही है जिन्होंने अपना चूड़ी देश के लिए कुर्बान हुआ। देश के लिए अपना बूंद बूंद रक्त का दिया। आज भाजपा प्रत्याशी स्वयं अपराध का पर्याय बने हुए हैं। पचास मामले उन पर दर्ज है। भाजपा प्रत्याशी पहले अपने आप में झांके।
सीता राणा ने कहा कि धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह भारी मतों से जीतेंगी और भाजपा अपनी हार को देख कर बौखला गया है।

मौके पर रूबी खातून, जानकी देवी, बिंदु देवी, रिंकू कुमारी, बंटी पासवान, रिंकू श्रीवास्तव, सोनू यादव, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, मेहमूद निशा, रिजवाना खातून, मीना प्रजापति, सुनीता देवी, नाजिया खातून, शेल देवी, रेणु देवी, सरोज देवी, रूबी देवी, हुस्ना बानो, ताहिरा बीबी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *