धनबाद। धनबाद लोकसभा में महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान में भाग लेकर लोगों को अनुपमा सिंह के जीत के लिए वोट करने की अपील की।
वहीं सिंदरी विधानसभा के भितिया पंचायत के चंद्रपुरा में मुखिया सलमा बीबी से मुलाकात कर समर्थन मांगा और अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया।
मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा, जिला महासचिव रूबी खातून, जिला सचिव हेमंती जयसवाल, बोकारो जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अजंता सावन, प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह आदि मौजूद थी।

जिला सचिव हेमंती जयसवाल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए सघन जन संपर्क अभियान चलाया गया और अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई है। लोग कांग्रेस के विचारधारा से जुड़ रहे हैं और अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान करने पर सहमति जता रहे हैं। पांच न्याय पच्चीस गारंटी को लेकर जनता में उत्साह और विश्वास दिख रहा है।
