जे एन एम एस डिगवाडीह में गीता सिंह ने किया कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार

Local

झरिया। झरिया के डिगवाडीह के जे एन एम एस में महिला कांग्रेस की झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए प्रचार कर समर्थन मांगा। गीता सिंह ने विधायक के शिक्षको एवं कर्मचारियों से कांग्रेस के पांच न्याय पच्चीस गारंटी के समर्थन में सहयोग मांगा।
गीता सिंह ने मौके पर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह शिक्षित और साफ छवि की हैं। साफ छवि और ईमानदार प्रत्याशी ही धनबाद में सामाजिक न्याय और महिला सम्मान और शिक्षा के लिए कार्य कर सकता है। अनुपमा सिंह के समर्थन में अब शिक्षा जगत के लोग भी जुड़ रही हैं।
मौके पर मुस्कान सिंह, आसमा सिंह, गौरी देवी आदि उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *