धनबाद के विकास के लिए कांग्रेस को वोट दें – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट अपील के साथ धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष ने जनता से धनबाद के विकास के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट देने की अपील धनबाद प्रखंड अंतर्गत पुटकी के देव नगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया।
देव नगर में धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा का स्थानीय महिलाओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
जन सभा को संबोधित करते हुए सीता राणा ने कहा कि धनबाद के विकास को भाजपा का ग्रहण लगा हुआ है। जिसके कारण धनबाद में एम्स अस्पताल, एयरपोर्ट जैसी संस्था धनबाद से छीन गई। धनबाद का विकास चाहिए तो कांग्रेस को वोट देना होगा। कांग्रेस पार्टी ही विकास कर सकती है। सामाजिक न्याय तभी मिलेगा जब कांग्रेस आएगी। महिलाओं का सम्मान होगा, युवाओं के हाथो में रोजगार होगा, पिछड़ों, वंचितों की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ सकती है। इस लिए धनबाद लोकसभा चुनाव अवसर है कि हम धनबाद के विकास के लिए एक शिक्षित प्रतिनिधि चुने ना कि एक ऐसे प्रत्याशी को चुन ले जो महिलाओं का सम्मान नही करता। बड़ों का आदर नहीं करता, अपराध के बल पर गरीबों का शोषण करता है।


सीता राणा ने अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि इस बार विकास को चुनना है और अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजई बनाना है।
मौके पर इंदु देवी, जानकी देवी, शहनाज खातून, नाजिया खातून, सलमा खातून, रुकसाना खातून, लाडो खातून, रौशन खातून, रिजवाना खातून, मेमुन निशा, शीला देवी، रौशन देवी، गंगा देवी, सुनीता देवी, बसंती देवी, अनिता देवी, सुनैना देवी, तैरा बीबी, प्रियंका देवी, गायत्री देवी, सावित्री देवी, रुकसाना खातून, बसंती देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *