धनबाद प्रखंड में जानकी देवी के नेतृत्व में बैठक आयोजित
महिलाओं ने थामा महिला कांग्रेस का दामन
धनबाद। धनबाद प्रखंड के पुटकी गांधी ग्राम में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की बैठक जानकी देवी के नेतृत्व में किया गया। बैठक में बतौर अतिथि निवर्तमान जिलाध्यक्ष सीता राणा शामिल हुई। जानकी देवी ने फूलमाला पहनाकर सीता राणा का स्वागत किया।
बैठक में कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर महिलाओं ने महिला कांग्रेस का दामन थामा, जिनका स्वागत सीता राणा ने माला पहना कर किया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनकल्याणकारी रही है। वर्तमान में लोगों को योजना के नाम पर भटकाया जा रहा है। लोग महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त हैं। कांग्रेस पार्टी ही देश का समुचित विकास की थी और कर सकती है। समय है कि हम कांग्रेस के हाथों को मजबूत करें और आने वाले दिनों में अपने बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल, रोजगार दे सकें।

गुड़िया देवी ने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के अधिकार के लिए आंदोलनरत हैं। महिलाओं को पंचायत से संसद तक अधिकार मिले इसकी लड़ाई लड़ रही है। महिलाओं को पंचायत में अधिकार कांग्रेस की नीति का फल है और संसद में भी महिलाओं को अधिकार कांग्रेस पार्टी ही देगी। इसके लिए राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है।
जानकी देवी ने कहा कि महिला कांग्रेस के कार्यों और पार्टी के विचारों पर आस्था रख महिलाओं ने सीता राणा जी के उपस्थिति में महिला कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने को लेकर घर घर कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाना है।
मौके पर उर्मिला देवी, अनीता देवी, रजनी देवी, ममता देवी, नैना देवी, मुनिया देवी, सावित्री देवी, निशा देवी, सविता देवी आदि मौजूद थीं।