पाथर बंगला में अनुपमा सिंह के पक्ष में किया प्रचार

Local

झरिया। झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह ने धनबाद लोकसभा सीट से महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए झरिया विधानसभा क्षेत्र के पाथर बंगला में प्रचार किया और अनुपमा सिंह को हाथ छाप पर बटन दबा कर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।
गीता सिंह ने महिलाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के सामाजिक न्याय को लेकर जागरूक किया।
गीता सिंह ने मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी धनबाद लोकसभा से जीतेगी और झरिया क्षेत्र के साथ धनबाद का विकास होगा। महिला सशक्तिकरण को नया बल मिलेगा।
मौके पर मुस्कान सिंह, आसमा खातून, रौनक परवीन, शाहिना खातून, रौशनी आरजू आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *