संविधान की रक्षा से ही लोकतंत्र बचेगा – गुंजन सिंह

Local


धनबाद। धनबाद लोकसभा से महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने अनुपमा सिंह के पक्ष में कई जनसभा की और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में हाथ छाप पर वोट देने की अपील की।
धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के अगुवाई में परसिया फतेहपुर के ईस्ट इंडिया मोड़ में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमे गुंजन सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में संविधान बचाने के लिए कांग्रेस को वोट करना होगा। भाजपा संविधान बदलने का षड्यंत्र रच रही है। संविधान नही बचा तो देश का लोकतंत्र खतरे में आ जायेगा। भाजपा का राष्ट्रप्रेम एक ढोंग है जो चंद पूंजीपतियों के प्रति आस्था रखती है और गरीबों को पांच किलो अनाज में उलझा कर रखी हुई है। भाजपा के लोग ही धनबाद सीट को बेचने का आरोप लगा रहे और यह सच भी है और ऐसा प्रत्याशी अगर जीतता है तो वह जनहित में कोई कार्य नहीं करेगा और धनबाद का विकास पहले की तरह कुंद हो जायेगा। धनबाद के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याधी अनुपमा सिंह को वोट कीजिए।


जिलाध्यक्ष सीता राणा ने लोगों से अनुपमा सिंह को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि धनबाद का विकास तभी होगा जब कांग्रेस आएगी। आज भाजपा का प्रत्याशी ही भाजपा के झूठे विकास की पोल खोल रहा है। धनबाद से एम्स अस्पताल और एयरपोर्ट का चला जाना सबूत है कि जानबूझ काट धनबाद को पीछे धकेला गया।


जन सभा के बाद कई क्षेत्रों में जन संपर्क कर लोगों को जागरूक किया और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिला महासचिव रूबी खातून, जिला सचिव हेमंती जयसवाल, हुस्ना बानो, मीना प्रजापति, बिंदु देवी आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *