कतरास। कतरास के पांडेय डीह में महागठबंधन से गिरिडीह लोकसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता नागेंद्र वर्मा ने किया। सभा का संचालन राजा महतो ने किया।
सभा में पूर्व निरसा विधायक अरूप चटर्जी बतौर अतिथि शामिल हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने अरूप चटर्जी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए अरूप चटर्जी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड में महागठबंधन के सभी सीटों पर प्रत्याशी के जीत के लिए मेहनत करना होगा।
अरूप चटर्जी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने श्रमिको के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार ने अपनी गलत नीतियों से कोयला श्रमिको के साथ अन्याय किया है। संगठित और असंगठित क्षेत्र के कोयला मजदूरों को धोखा दिया गया। माइनिंग चलाने में धांधली की गई। श्रमिको के हक और अधिकार के लिए जरूरी है कि भाजपा को सत्ता से हटाया जाए।
अरूप चटर्जी ने बी सी के यू के कई सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
मौके पर कंचन महतो, माधव सिंह, प्रेमा पांडेय, मनोज रवानी, सुदेश महतो आदि मौजूद थे।
