अर्चना सिन्हा को दिलाई कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता
धनबाद। धनबाद लोकसभा में महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए प्रचार में शामिल झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह, प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह, धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा, जिला महासचिव रूबी खातून और बिंदु देवी प्रचार प्रसार के दौरान धनबाद के धैया स्थित व्हाइट हाउस पहुंची और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव वैभव सिन्हा की धर्मपत्नी अर्चना सिन्हा से औपचारिक मुलाकात की। धनबाद के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की और वर्तमान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के जीत को लेकर रायशुमारी की।
गुंजन सिंह ने अर्चना सिन्हा को कांग्रेस का प्राथमिक सदस्यता से जोड़ी।
गुंजन सिंह ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस में सचिव वैभव सिन्हा चर्चित नाम है। धनबाद में युवा नेताओं में इनकी पहचान और युवाओं के साथ बेहतरीन तालमेल है। वैभव सिन्हा और अर्चना सिन्हा का परिवार धनबाद में चर्चित रहा है और धनबाद की राजनीति में मजबूत पकड़ रही है। अर्चना सिन्हा का सानिध्य मिलने से धनबाद लोकसभा चुनाव में काफी सहयोग और समर्थन मिलेगा।
अर्चना सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस जन कल्याण की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। हमारा परिवार हमेशा से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। गुंजन सिंह जी और सीता राणा जी से प्राथमिक सदस्यता के साथ वर्तमान राजनीतिक संदर्भ में चर्चा हुई। जो उत्साहवर्धक है।