महिला कांग्रेस का अनुपमा सिंह के लिए तूफानी दौरा

Local

प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने मांगा वोट

भाजपा से लोगों का विश्वास खत्म सीता राणा

धनबाद। धनबाद लोकसभा में महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में तूफानी दौरा करते हुए अनुपमा सिंह के लिए वोट मांगा।
धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के साथ जिला पदाधिकारी और प्रखंड नगर की अध्यक्ष शामिल हुई। धनबाद के कोरंगा पट्टी, धैया, रानीबंध, कठगोला, गोपालोचक, केंदुआ में कई सभा आयोजित कर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए हाथ छाप पर बटन दबाकर वोट मांगा।


मौके पर गुंजन सिंह ने कहा कि धनबाद को अपराध मुक्त करने के लिए कांग्रेस की शिक्षित प्रत्याशी अनुपमा सिंह को समर्थन दें। भाजपा ने महिलाओं का अपमान किया। बेटी बहु के साथ अत्याचार करने वालों को भाजपा संरक्षण देती रही है। धनबाद में अगर भाजपा को नही रोका गया तो वैसा प्रत्याशी आप पर शासन करने लगेगा जिस पर पचास मामला दर्ज है। जो व्यापारियों जन प्रतिनिधि को धमकाता है। धनबाद में धन और बल के सहारे कोई सत्ता पा लेगा तो धनबाद को अपराध का गढ़ बना देगा। कांग्रेस ने साफ छवि का प्रत्याशी दिया यह महिला सम्मान और भविष्य में महिला सशक्तिकरण का रास्ता बनाएगा।


वहीं जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि भाजपा से जनता का विश्वास खत्म हो गया है। भाजपा ने जो वादा किया वह जुमला और झूठा निकला। रोजगार की बात हो महिला सुरक्षा की भाजपा ने सिर्फ धोखा दिया है। इस लिए इस बार जनता भाजपा को वोट की तागत से जवाब देगी।
महिला कांग्रेस के तूफानी दौरा में प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह , जिला महासचिव रूबी खातून, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी, झरिया नगर अध्यक्ष प्रतिमा पांडेय, केंदुआ नगर अध्यक्ष रिंकू कुमारी, बलियापुर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष देवती देवी, मुस्कान खातून, बिंदु देवी, गुड़िया खातून, जरीना खातून, आरती देवी, सोनी देवी, शीला देवी, रीना देवी, अंजू खातून, उमा देवी, जुबेदा खातून आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *