सिंदरी विधानसभा में अनुपमंके लिए चला महिला कांग्रेस का तूफानी दौरा

Local

धनबाद। धनबाद लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए सिंदरी विधानसभा अंतर्गत आंबेडकर नगर, बलियापुर, कांड्रा क्षेत्र में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने जन संपर्क किया। लोगों को कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट देने के लिए जागरूक किया।
मौके पर सीता राणा ने बताया कि धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा की हार तय है। भाजपा का झूठा वादा और चुनावी जुमला से विश्वास खत्म हो गया है। धनबाद में मोदी फैक्टर खत्म हो गया है और जनता अब कांग्रेस के गारंटी पर भरोसा जता रही है। धनबाद के विकास के लिए कांग्रेस को हाथ छाप पर वोट देकर अनुपमा सिंह को विजय बनाने की अपील की गई।
मौके पर रूबी खातून, बिंदु देवी, मीना देवी, सरिता देवी, सपना देवी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, रूबी देवी, पायल देवी, देवती देवी, निर्मला देवी, आनंद कुमार, नंदी कुमार, बलवंत कुमार, दुजा देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *