धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी ने महिलाओं को दी जानकारी
धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने संभावित फरवरी माह में राहुल गांधी का भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दौरान झारखंड आने और धनबाद में यात्रा होने को लेकर धनबाद के वार्ड 10 और वार्ड 13 क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। जिसमे महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया और राहुल गांधी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
वहीं सीता राणा ने जिला पदाधिकारी से आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर महिलाओं को जोड़ने और कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को बताने के साथ महिला कांग्रेस से जोड़ने की बात कही।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा झारखंड में धनबाद में यात्रा से महिलाओं में भी उत्साह है। राहुल गांधी जी के भारत जोड़ों यात्रा से लोगों विश्वास बढ़ा है। वही कार्यकर्ताओं में भी जोश है। फरवरी के पहले और दूसरे सप्ताह में यह यात्रा झारखंड आएगी। महिलाएं इसकी सफलता को लेकर तैयारी में जुट गई है। और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार दिशा निर्देश दिया गया है।
मौके पर धनबाद प्रभारी जुली सिंह, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी, नूतन विश्वकर्मा आदि मौजूद थी।
