वैभव सिन्हा और संतोष सिंह का किया गया सम्मान
धनबाद। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल की अहम बैठक धनबाद स्थित होटल ब्लैक रॉक बैंक मोड़ में सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष नेली नाथन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसका संचालन सेवादल के प्रदेश सचिव सह धनबाद लोकसभा के प्रभारी पुरनंदु सिंह ने किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह और कांग्रेस के प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा जी जी उपस्थित रहे और उन्हें सेवादल ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया| प्रदेश अध्यक्ष नेली नाथन जी ने कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र के अन्दर जितने भी प्रखंड के सभी क्षेत्र में जितने भी घर हैं उन सभी घरो तक सेवादल का एक एक कार्यकर्ता न्याय पत्र बांटकर लोगों को बताया जाएगा कि कांग्रेस के मैनिफेस्टो से युवाओं को, महिलाओं को, बेरोजगारो को, गरीबों को क्या फायदा है और साथ ही लोगों को यह भी बताया जाएगा की कांग्रेस पार्टी लोगों 10 किलो राशन देगी|
वैभव सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय और पच्चीस गारंटी वाले न्याय पत्र से लोगों में जरूर जागरूकता आएगी। धनबाद में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। इसमें एक एक कांग्रेस का सिपाही अपना योगदान ईमानदारी से देगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अनंत सिंह, भरत राव , अनीता टोप्पो, जिला अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, प्रशांत बाउरी, सियाकांत दूबे, कृष गोप, रोबिन रजवार, वैधनाथ टुडु, सत्येन्द्र सिंह, अश्विनी, मनोहर महतो, पवन महतो, मुजफ्फर हुसैन, संजय राम, राजेश यादव, साहिर खान, रामेश्वर, जीतु कुमार, संतोष आदी मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया| धन्यवाद ज्ञापन आन्नद गोराई जी ने दिया और श्रीमती अनुपमा सिंह जी को जिताने का संकल्प लिया गया|