भूली। धनबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने भूली, आजाद नगर, अमन सोसायटी में सघन जन संपर्क अभियान चला कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस को वोट करें और अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजई बनाएं।

सीता राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में न्याय की हत्या की गई। बेटियों पर जुल्म करने वालों को भाजपा ने संरक्षण दिया। बुजुर्गों को विभिन्न योजना में मिलने वाला आरक्षण को मोदी सरकार ने छीन लिया। वहीं कांग्रेस ने पांच न्याय पच्चीस गारंटी के साथ जनता का भरोसा जीता है कांग्रेस के पक्ष में मतदान होगा और पूरे देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की जीत होगी।
अनुपमा सिंह के लिए जन संपर्क अभियान में वोट मांगने वालों में प्रतिमा पांडेय, बिंदु देवी, हुस्ना बानो, नूतन विश्वकर्मा, मीना प्रजापति, लक्ष्मी देवी आदि शामिल थी।
