महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस को वोट करें – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में सिंदरी विधानसभा के खरनी पंचायत के हेर उकरा में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने एक जन सभा को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट करने की अपील की।
जन सभा का आयोजन महिला कांग्रेस की राजगंज मंडल अध्यक्ष बबली देवी ने किया था।


जन सभा को सम्बोधित करते हुए सीता राणा ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं का अपमान किया और वैसे लोगों को संरक्षण दिया जो महिला उत्पीड़न करने में संलिप्त रहा है। महिला सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस को वोट करें। धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने वैसा प्रत्याशी दिया जिसपर पचास मामला दर्ज है उसमे महिला के साथ उत्पीड़न करने का भी मामला शामिल हैं। इसलिए साफ छवि की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट कर के भारी मतों से विजई बनाएं।
सीता राणा ने कहा कि अनुपमा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का पांच न्याय पच्चीस गारंटी जमीन पर उतरेगी।

मौके पर सुबोध राय, प्रीति देवी, ललिता देवी, पांती देवी, गौरी देवी, युमु देवी, इंद्रावती देवी, लेलुन निशा, बुंदिया देवी, संतोष महतो , बिंदु देवी, लक्ष्मी देवी, हुस्ना बानो सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *