धनबाद: गोविंदपुर के गहिरा के बाद अनुपमा सिंह का कारवां मुर्गाबनी गांव पहुंचा। यहां इंडिया गठबंधन के समर्थकों ने उन्होंने फूल-मालाओं से लाद दिया। यहां भी हजारों लोगों की हुजूम ने उनका स्वागत किया। लोंगों ने उन्होंने गुलदस्ता भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ पूरे गांव का दौरा किया एवं लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया। इस बीच लोगों में प्रत्याशी को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

महिलाओं के उमंग देखते ही बन रहा था। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी ने रोजगार, श्रमिक न्याय व उच्च उत्पादकता के अपने दोहरे लक्ष्य को पूरा करने के लिए औद्योगिक और श्रम कानून में आवश्यक सुधार लाएगी। यहां के बाद अनुपमा सिंह का कारवां धनबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरवा गांव स्थित कौचा कल्ही पहुंचा। जहां उन्होंने श्रमिकों के साथ न्याय की बात की और कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो श्रमिकों की हिस्सेदारी को सुनिश्चित किया जाएगा। उसके बाद कारवां जामबांध पहुंचा। वहां भी अनुपमा सिंह को हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर धनबाद संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि महिलाओं का यौन शोषण उत्पीड़न अधिनियम-2013 को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके बाद उनका जनसंपर्क का कारवां कालाडाबर व सहराज पहुंचा। अनुपमा सिंह लोगों से कांग्रेस के पक्ष मतदान करने की अपील की एवं केंद्र में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनाने के योगदान का आह्वान किया। यहां उन्होंने कहा कि केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनती है तो फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत 10 किलो अनाज दिया जाएगा। इसके बाद संसदीय क्षेत्र के मोहनपुर में भी जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यहां पर ईवीएम का नकली वीपैड दिखाकर चुनाव चिन्हों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद संसदयी क्षेत्र के बरियो के उपरी और निचली टोला पहुंचा। यहां उन्होंने कहा कि पूरे देश में चल रहे भयंकर भेदभाव और अन्य को मिटाने के लिए कांग्रेस निरंतर प्रयासर है। इसके बाद आसनबनी में जोरदार जनसंपर्क चलाया गया। इसके बाद अनुपमा सिंह का कारवां धनबाद लोकसभा क्षेत्र के भीतिया गांव पहुंचा। यहां भी उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा कांग्रेस के पक्ष मतदान करने का भरोसा दिया।
