भूली। भूली ए ब्लॉक स्थित शनिचरी हाट में कांग्रेस के जिला मंत्री गंगा बाल्मिकी, एस सी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ओ बी सी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल के नेतृत्व में जन संपर्क अभियान चलाया गया। साप्ताहिक हाट में दुकानदारों और खरीददारी करने आए लोगों के बीच पर्चा बांट कर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को हाथ छाप पर बटन दबा कर वोट देने की अपील की।
मौके पर गंगा बाल्मिकी ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को अच्छे दिन का सपना दिखा कर ठगने का काम किया। भाजपा सरकार में महंगाई से लोग त्रस्त हैं और इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई का मन बना लिया है।

अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पांच न्याय और पच्चीस गारंटी पर जनता भरोसा जता रही है। धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस की साफ छवि शिक्षित प्रत्याशी अनुपमा सिंह की जीत पक्की है और जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
अरुण कुमार मंडल में कहा कि धनबाद की जनता सत्य के साथ खड़ी होगी और भाजपा का झूठ हारेगा। भाजपा ने रोजगार देने, पंद्रह लाख खाता में देने, महंगाई से राहत देने का झूठा वादा किया। जनता अब बहकावे में नहीं आएगी। धनबाद से अनुपमा सिंह भारी मतों से जीत दर्ज करेगी और धनबाद का विकास होगा।
