धनबाद को लड़ाकू प्रतिनिधि चाहिए मौनी बाबा नही – रंजीत कुमार बिल्लू

Local


धनबाद। धनबाद लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है । वैसे वैसे राजनीतिक पारा और जुबान में तल्खी देखने को मिल रहा है।
इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने एन डी ए के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर हमलावर रही हैं। ढुल्लू महतो पर दर्ज आपराधिक मामले का हवाला देकर हमला बोला है। वहीं भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा ने दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेई के कथन का हवाला देकर कहा कि शीर्ष नेतृत्व अगर प्रत्याशी का गलत चयन किया है तो कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व को बताए कि यह सही नहीं है और अपने विवेक से काम ले। राज सिन्हा ढुल्लू महतो का समर्थन नहीं करते लेकिन भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे। राज सिन्हा के बयान कार्यकर्ताओं में उहापोह की स्थिति पैदा करता है।
वहीं धनबाद नगर निगम के पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से अपील की है। जिसमे रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा है कि धनबाद को लड़ाकू संघर्षशील प्रतिनिधि चाहिए जो आम लोगों की समस्या से लड़ सके, आवाज उठा सके मजदूरों के हक के लिए आवाज उठाए, जन समस्या पर आंदोलन करे। सदन के अंदर सामाजिक न्याय का सवाल बुलंद करे। ना कि धनबाद को मौनी बाबा चाहिए।
रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा है कि धनबाद को शांति से अशांति की ओर ले जाने का जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है। धनबाद में राजनीति को लेकर खूनी खेल का हिस्सा बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो कभी नही रहे। धनबाद ने नीरज सिंह, सुरेश सिंह, विनोद सिंह, लाला खान जैसे सैकड़ों घटनाओं का गवाह रही है। क्या यह शांत वातावरण की उपज थी। जबकि धनबाद में रंगदारी, हत्या, अन्य अपराध को लेकर ढुल्लू महतो ने आवाज उठाई। प्रशासन के खिलाफ अकेले मोर्चा संभाला और कुछ हद तक सफल रहे। आज कुछ संकुचित मानसिकता के लोग ढुल्लू महतो का विरोध कर रहे हैं। जो पूरी तरह मनगढ़ंत और संकुचित सोच का पर्याय है।
रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि ढुल्लू महतो पर जो भी मामला है वह आंदोलन के कारण प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से है। विपक्ष भी इसे जांच सकता है। जबकि ढुल्लू महतो ने स्वयं कहा कि निजी कारणो से अगर कोई मामला हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा। सभी मामले आंदोलन करने के कारण की गई या कराई गई।
धनबाद लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है और 25 मई को धनबाद में मतदान होना है। अब देखना यह है कि धनबाद की जनता क्या फैसला लेती है और भाजपा कार्यकर्ता क्या मन बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *