धनबाद। इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के जीत के लिए धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने केंदुआडीह, भागाबांध, बोर्रागढ आदि क्षेत्रों में सघन जन संपर्क अभियान चला कर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट देने की अपील की।
सोता राणा ने मौका पर कहा कि धनबाद को अपराध का शहर नही बनाना है। अगर कोई अपराधी जिसपर पचास मामला दर्ज हो प्रतिनिधि बना तो धनबाद अशांत हो जायेगा। अपराध बढ़ेगा और धनबाद का विकास नहीं हो पाएगा। धनबाद का समुचित विकास हो इसके लिए शिक्षित प्रत्याशी की जीत जरूरी है। और कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी अनुपमा सिंह साफ छवि की प्रत्याशी हैं। हाथ छाप पर वोट देकर अनुपमा सिंह को जिताने का काम करें। ताकि धनबाद में व्याप्त समस्या का समाधान हो सके।
जन संपर्क अभियान में बिंदु देवी, हुस्ना बानो, मीना प्रजापति, नूतन विश्वकर्मा , मुस्कान खातून, देवती देवी, आदि शामिल थी।
