अटल स्मृति पार्क में भाजपा का बूथ स्तरीय बैठक संपन्न

Local

भूली। भूली सी ब्लॉक रोड में अटल स्मृति पार्क में भाजपा का बूथ स्तरीय बैठक भूली मंडल के प्रभारी सह जिला सह कोषाध्यक्ष रजनीश तिवारी के अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से देवाशीष पाल और एम के यादव उपस्थित हुए।
देवाशीष पाल ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के जीत के लिए डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को कमल छाप पर वोट देने के लिए प्रेरित करना है।
मुकेश लाल यादव ने बताया कि बूथ स्तरीय बैठक में जन संपर्क करने को लेकर रणनीति बनाई गई। एक एक घर से संपर्क कर भाजपा के पक्ष मतदान करने पर बल देना है।
रजनीश तिवारी ने बताया कि भूली क्षेत्र में जन संपर्क अभियान को तेज कर लोगों को भाजपा के कमल निशान का बटन दबा कर ढुल्लू महतो को विजई बनाना है।

बैठक उपरांत सी ब्लॉक में जन संपर्क किया गया। जिसमे मुख्य रूप से भूली मंडल के कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा, महिला मोर्चा भूली मंडल अध्यक्ष गंगोत्री सिंह, नीलू झा, संजीव मिश्रा, पप्पू शर्मा, अनिल कुमार, अशोक गुप्ता, आशा राय, मानस रंजन पाल , गुरुचरण सिंह, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *