भूली। धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में वोट करने की अपील के साथ आजाद नगर में अनिल साव और सुमेश कुमार साव उर्फ गामा के नेतृत्व में जन संपर्क अभियान चलाया गया। लोगों से मिलकर भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को वोट करने के लिए प्रेरित किया गया।
अनिल साव ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के जीत के लिए लगातार जन संपर्क किया जा रहा है।लोगों का समर्थन मिल रहा। ढुल्लू महतो की जीत बड़े अंतर से होगी।
सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने बताया कि मोदी जी के सरकार में कई योजनाएं आई जिसने गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों का सम्मान बढ़ाया। आगे भी मोदी जी की गारंटी पर भरोसा पक्का है और धनबाद से ढुल्लू महतो की जीत पक्की कर फिर एक बार मोदी सरकार बनानी है।
