धनबाद। धनबाद लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने झरिया विधानसभा अंतर्गत डिगवाडीह, भूलन बरारी में तूफानी दौरा किया। महिलाओं से मिली और फलों से युक्त टोकरी छाप पर वोट देने की अपील की।
लक्ष्मी देवी ने मौके पर कहा कि महिलाओं के अधिकार के लिए वोट दीजिए। महिलाएं आधी आबादी हैं लेकिन अधिकार के मायने में पीछे। जरूरत है की महिलाएं अपने सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपने अधिकार के लिए सजग हों। अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए ठोस योजना पर कार्य करूंगी। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाऊंगी। रोजगार का अवसर बना कर महिलाओं को प्राथमिकता और युवा हाथों को रोजगार से जोडूंगी।
लक्ष्मी देवी ने अपना चुनाव चिन्ह फलों से युक्त टोकरी छाप पर बटन दबा कर आशीर्वाद देने और महिला शक्ति को सम्मान से जोड़ने की बात कही।
मौके पर तेतरी देवी, रामेश्वर पासवान, विशाल पासवान, संदीप पासवान, पवन कुमार पासवान, मालती देवी आदि मौजूद थी।
