धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की ओर से पुटकी 17 नंबर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 33 वी पुण्यतिथि मनाया।
राजीव गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को तकनीक से जोड़ा । यह देश के विकास के लिए सबसे बड़ा तोहफा था। राजीव गांधी ने महिलाओं को राजनीति में भागीदारी देने के लिए पंचायती राज में पचास फीसदी आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण की नीव रखी।
सीता राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता से झूठा वादा कर गुमराह करती है जबकि कांग्रेस ने हमेशा देशहित में काम किया। राजीव गांधी ने देश के विकास के साथ सामाजिक न्याय देने का काम किया। आज जरूरत है कि हम राजीव गांधी के विचारों को आत्मसात करें। और देश के विकास के लिए राजीव गांधी के विचारों और सिद्धांतों पर चले।
वर्तमान लोकसभा चुनाव को लेकर सीता राणा ने कहा कि देशहित में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के जीत के लिए कार्य करें। कांग्रेस को वोट करें और राजीव गांधी ने जो सपना देखा था उसे पूरा किया जा सके।
मौके पर रूबी खातून, हेमंती जयसवाल, जानकी देवी, रिंकू कुमारी, बिंदु देवी, हुस्ना बानो, नूतन विश्वकर्मा, गुड़िया देवी, नैना देवी, रमनी देवी, मीना प्रजापति, निक्की देवी, मुनिया देवी, निसा देवी, उर्मिला देवी, रजनी देवी, गंगा देवी, रिंकू देवी, चांदनी देवी आदि मौजूद थी।
