सीता राणा ने अनुपमा सिंह के लिए मांगा वोट

Local


धनबाद। धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने धनबाद क्षेत्र में तूफानी दौरा किया और अनुपमा सिंह के लिए हाथ छाप पर वोट मांगा।
सीता राणा अपने जिला पदाधिकारी और नगर अध्यक्ष के साथ पुटकी केंदुआ, धैया, आंबेडकर नगर, सूर्यपुरी, में सघन जन संपर्क अभियान चला कर अनुपमा सिंह के लिए वोट मांगा।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह भारी मतों से जीत रही हैं। धनबाद की आधी आबादी अपने सम्मान सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से सहमत होकर हाथ का बटन दबायेंगी।
सीता राणा ने कहा कि धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी का चाल चरित्र से जनता अवगत है। और अनुपमा सिंह शिक्षित योग्य प्रत्याशी हैं। अनुपमा सिंह के जितने पर धनबाद का समुचित विकास होगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण को नई ऊर्जा मिलेगी। जिससे महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूती मिलेगी।
जिला महासचिव रूबी खातून ने अनुपमा सिंह को वोट देकर भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।
जिला सचिव हेमंती जयसवाल ने कहा कि महिलाओं को रोजगार और आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी और परिवार के मजबूती के साथ धनबाद का विकास होगा। पानी की समस्या पूरे धनबाद जिला से दूर होगी।
जन संपर्क अभियान में बिंदु देवी, जानकी देवी, रिंकू कुमारी, मीना प्रजापति, नूतन विश्वकर्मा आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *